{"_id":"61365f310e1f0040db009679","slug":"mobile-internet-services-restored-in-eight-districts-of-kashmir-valley-was-closed-after-death-of-syed-ali-shah-geelani","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: घाटी के आठ जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल, सैयद अली शाह गिलानी की मौत के बाद हुआ था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: घाटी के आठ जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल, सैयद अली शाह गिलानी की मौत के बाद हुआ था बंद
Tue, 07 Sep 2021 12:04 AM IST
सुशील कुमार कुमार
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:04 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर और बडगाम जिलों को छोड़कर सोमवार शाम करीब सात बजे घाटी के सभी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं।
विज्ञापन
Internet User
विस्तार
कश्मीर घाटी के 10 में से आठ जिलों में सोमवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। हैदरपोरा स्थित आवास पर कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के कुछ घंटे बाद बुधवार देर रात लीज लाइन को छोड़कर वॉयस कॉल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर और बडगाम जिलों को छोड़कर सोमवार शाम करीब सात बजे घाटी के सभी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। पुलिस ने कहा कि श्रीनगर और बडगाम जिलों में इन सेवाओं के निलंबन की मंगलवार को समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार रात ब्रॉडबैंड और फाइबर प्लेटफॉर्म पर वॉयस कॉल और इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई थीं, अब मोबाइल उपकरणों पर इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया कि श्रीनगर और बडगाम को छोड़कर सभी जिलों में आज शाम सात बजे तक मोबाइल इंटरनेट खुल जाएगा। कल दोपहर श्रीनगर और बडगाम के बारे में समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन