फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   mobile internet service suspended in jk

हिंसा की वजह से जम्मू-कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप

Sun, 10 Jul 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 10 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
mobile internet service suspended in jk
मोबाइल इंटरनेट - फोटो : Demo Pic.
रियासत सरकार की ओर से शनिवार को एक बार फिर रियासत भर में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। इस बार यह फैसला कश्मीर में भड़की हिंसा के मद्देनजर लिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि, हिंसा सिर्फ कश्मीर के कुछ जिलों में ही हो रही है, पर प्रशासन और सरकार के इंटरनेट ठप करने के फैसले से रियासत भर के लोगों को कई तरह के नुकसान उठाने पड़ रहे हैं। लोगों के आनलाइन यात्रा रिजर्वेशन नहीं हो सके। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने समय के लिए इंटरनेट प्रतिबंधित किया गया है। 
 
कश्मीर में शुक्रवार देर रात से ही इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई थी। शनिवार शाम को यह फैसला जम्मू में भी लागू कर दिया गया। इंटरनेट सेवा ठप किए जाने से रियासत के पचास लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इससे पहले जम्मू के रूपनगर स्थित आप शंभु मंदिर और नानक नगर में एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद भी प्रशासन और सरकार की ओर से इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गईं थीं।
विज्ञापन


जम्मू में शाम चार बजे के करीब इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। माना जा रहा है कि देश के विभिन्न इलाकों से अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं पर घाटी में पथराव किए जाने, लंगरों को आग लगाए जाने और यात्रा बंद कर दिए जाने के चलते भक्तों को हो रहीं असुविधाओं की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल न होने पाएं इसके चलते सरकार की ओर से इंटरनेट सेवा ठप करने का फैसला किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed