{"_id":"5eb5b2d1f513ee191516df22","slug":"mobile-and-internet-stalled-in-valley-for-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में तीसरे दिन भी मोबाइल और इंटरनेट ठप, कर्फ्यू जैसे रहे प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में तीसरे दिन भी मोबाइल और इंटरनेट ठप, कर्फ्यू जैसे रहे प्रतिबंध
Sat, 09 May 2020 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 May 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Pixabay
हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में घाटी में तीसरे दिन भी मोबाइल तथा मोबाइल इंटरनेट ठप सेवाएं ठप रहीं। इसके साथ ही सड़कों पर प्रदर्शन को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाटी में शुक्रवार को कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध रहे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के पुराने इलाके, पुलवामा तथा आस पास के इलाकों में सड़कों पर कंटीले तार लगे हैं और भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कोरोना को नियंत्रण में करने के लिए पहले से कड़े प्रतिबंध हैं।
विज्ञापन
शांति बनाए रखने के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। ज्ञात हो कि बुधवार को पुलवामा के बेगपोरा में रियाज नायकू के मारे जाने के बाद से ही प्रशासन ने मोबाइल टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं।
विज्ञापन