{"_id":"577e6d894f1c1bd7497fad54","slug":"mobil-tower-on-motrebl-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड पर बजेगी मोबाइल की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड पर बजेगी मोबाइल की घंटी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल लगाएगा खरदुंगला पास पर मोबाइल टावर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड पर आने-जाने वाले भी मोबाइल से बात कर सकेंगे। बीएसएनएल लद्दाख रोड के खरदुंगला पास पर बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) स्थापित करने जा रहा है। खरदुंगला पास लद्दाख खित्ते में लेह के उत्तर में पड़ता है जो शयोक और नुबरा वैली का गेटवे है।
1988 में इसे मोटर व्हीकल के लिए खोला गया था। इसके बाद से यह क्षेत्र आटो मोबाइल, मोटर बाइक और माउंटेन बाइकिंग के अभियान दल का सबसे लोकप्रिय क्षेत्र बना हुआ है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5602 मीटर (18350 फुट) है।
बीएसएनएल के जम्मू कश्मीर मोबाइल सेवा के जनरल मैनेजर अजय करारा ने बताया कि दो महीने तक इस क्षेत्र में बीटीएस स्थापित कर दिया जाएगा। इसमें 2 जी इंटरनेट सेवा भी उपलब्ध रहेगी। यह दुनिया का सबसे ऊंचा मोटरेबल रोड है।
विज्ञापन
बहुत से देश और विदेश के अभियान दल के एडवेंचर प्रेमी इस क्षेत्र में पहुंचते हैं, लेकिन, संचार सेवा न होने से वे निराश हो जाते हैं। कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि वह खराब मौसम के चलते इस क्षेत्र में पहुंच कर मदद भी नहीं ले सकते।
इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर यह टावर लगाया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले एडवेंचर प्रेमी मोबाइल पर बात कर सकें और इंटरनेट का मजा ले सकें। करारा का कहना है कि बीएसएनएल कोशिश कर रहा है कि जम्मू-कश्मीर के उन दुर्गम क्षेत्रों तक भी मोबाइल सेवा पहुंचाई जाए, जहां इसकी खासी आवश्यकता है।