{"_id":"4594cf0838b7a45e11d5d26fc5b85180","slug":"mlc-yusuf-praises-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्विरोध जीते MLC को मिली सपनों की उड़ान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विरोध जीते MLC को मिली सपनों की उड़ान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 23 Feb 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद चुनाव में निर्विरोध बाजी मारने वाले भाजपा के दो और पीडीपी के तीन एमएलसी के सपनों को उड़ान मिल गई है। इन विधान परिषद सदस्यों का कहना है कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर प्रकट किया है, उस पर वह खरा उतरने के अलावा जन समस्याओं को दूर करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
भाजपा की तरफ से कश्मीर संभाग की उप चुनाव सीट से निर्विरोध जीत हासिल करने वाले सोफी यूसुफ का कहना है कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता को एमएलसी बनाकर यह साबित कर दिया है कि सही मायने में भाजपा अपने कार्यकर्र्ताओं का ध्यान रखती है। उनका कहना है कि वह पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जनता को जागरूक करने के अलावा एमएलसी के तौर पर जन समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
लेह सीट से जीते भाजपा के एमएलसी छेरिंग दोरजे का कहना है कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कोशिश करेंगे कि लेह के लोगों की समस्याओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाएं। इसी तरह पीडीपी की ओर से कारगिल सीट से चुनाव जीते इनायत अली का कहना है कि पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की अब उन पर जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
पीडीपी के अन्य दो नव निर्वाचित एमएलसी फिरदौस टाक और यासिर रेशी का कहना है कि पार्टी नेतृत्व खासतौर से संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के पास जम्मू कश्मीर को विकास और शांति की राह पर अग्रसर करने का विजन है और उनकी अगुवाई में कोशिश रहेगी कि वह जन आकांक्षाओं पर खरा उतर सकें।