{"_id":"58838af04f1c1bbb76efe7b4","slug":"mla-rashid-suspended-from-assembly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: जम्मू-कश्मीर विधानसभा से विधायक इंजीनियर रशीद निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जम्मू-कश्मीर विधानसभा से विधायक इंजीनियर रशीद निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 21 Jan 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
विधायक रशीद को बाहर ले जाते मार्शल
- फोटो : AMAR UJALA
विधानसभा की कार्यवाही में लगातार बाधा पहुंचाने पर लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद को शनिवार को दो दिन के लिए निलंबित कर दिया गया।
उन्हें पीठासीन अध्यक्ष डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी ने मार्शल से सदन से बाहर निकलवाया। बाद में उनका निलंबन वापस ले लिया गया। डिप्टी स्पीकर ने हिदायत दी कि भविष्य में वह सदन की कार्यवाही में बाधा नहीं पहुंचाएंगे।
सदन में इंजीनियर रशीद पीएसए में 14 साल के बच्चे और 86 साल के बुजुर्ग को बंद किए जाने पर विरोध जता कर सरकार से जवाब मांग रहे थे।

Trending Videos
सरकार मेरी आवाज दबाना चाहती है: रशीद
विधानसभा स्पीकर कविंद्र गुप्ता
- फोटो : AMAR UJALA
संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने जवाब देते हुए कहा कि डीसी तथा एसएसपी की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चा नाबालिग नहीं है। हालांकि, कोट भलवाल जेल प्रशासन से जांच कराकर रिपोर्ट मांगी गई है कि बच्चा नाबालिग है या नहीं। जवाब से असंतुष्ट वह सदन में लगातार हंगामा करते रहे।
इस पर स्पीकर कवींद्र गुप्ता के स्थान पर अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी ने उन्हें हंगामा न करने की कई बार हिदायत दी। इसकी अनदेखी किए जाने पर उन्हें दो दिन के लिए सदन से निलंबित करने का आदेश दिया।
साथ ही मार्शलों से उन्हें सदन से बाहर निकलवा दिया। बाद में रशीद ने पत्रकारों से कहा कि सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है। इस वजह से उन्हें सदन से बाहर निकाला गया।