फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mla rashid protest in front of cm house

सीएम आवास के सामने धरने पर बैठे विधायक रशीद को जबरन हटाया

Sat, 24 Dec 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 24 Dec 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
mla rashid protest in front of cm house
अब्दुल राशिद - फोटो : File Photo
अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष और लंगेट से विधायक इंजीनियर रशीद जो मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के गुपकार स्थित घर के बाहर धरने पर अपने समर्थकों के साथ बैठे थे, को शनिवार सुबह पुलिस द्वारा जबरन वहां से हटाकर उनके जवाहर नगर स्थित घर ले जाया गया।
विज्ञापन


इंजीनियर रशीद द्वारा पाकिस्तानी शरणार्थियों को मूल निवासी प्रमाण पत्र दिए जाने के सरकार के फैसले के विरोध में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के घर के बाहर 48 घंटे का शांतिपूर्वक धरना देने का आह्वान किया था।
विज्ञापन


रशीद रात भर माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान में अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे रहे। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एसएचओ राम मुंशीबाग के नेतृत्व में पुलिस टीम गुपकार पहुंची। वहां से धरने पर बैठे रशीद को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया। बाद में रशीद को उनके जवाहर नागा स्थित घर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed