फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mla rashid is the main villian in udhampur bomb case: mankotia

ट्रक हमले में इंजीनियर रशीद हैं मुख्य आरोपी

Tue, 20 Oct 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Tue, 20 Oct 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
mla rashid is the main villian in udhampur bomb case: mankotia

ट्रक हमले में शामिल कथित पांच आरोपियों पर पीएसए लगाए जाने पर कई राजीनितक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए इस मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

विज्ञापन


पैंथर्स पार्टी के बलवंत सिंह मनकोटिया ने भी इस मामले में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं भविष्य में नहीं दोहराई जाएं, इसके लिए सरकार और प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


इस घटना में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। जो भावनाओं में बह गए। इन युवाओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए मुख्य तौर पर कश्मीर में लंगेट के विधायक इंजीनियर रशीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्होंने बीफ पार्टी के नाम पर पूरे राज्य में सांप्रदायिक माहौल खराब किया। नासमझ मासूम, नाबालिग और युवाओं को भड़काकर धर्म निरपेक्षता को ठेस पहुंचाई गई है।

उधमपुर के युवाओं के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई की, लेकिन रशीद के खिलाफ अब तक भाजपा पीडीपी सरकार एफआईआर तक दर्ज नहीं कर पाई है।

हिंदुओं के लिए जम्मू कश्मीर राज्य शेष भारत का अंग नहीं पाकिस्तान हो गया है। जहां उनके युवाओं के खिलाफ पीएसए लगाया जा रहा है। उधमपुर की गाड़ियों को भी कश्मीर में तोड़ा जा रहा है।


ऐसे हालात केवल रशीद के कारण हुए हैं। रशीद विधायक हैं और कानून बनाने वालों में से हैं, लेकिन वह ही कानून तोड़कर लोगों को उकसा रहे हैं।

रशीद जैसे लोगों के रहते राज्य की कानून व्यवस्था और संविधान खतरे में पड़ गया है। युवा गुमराह हो रहे हैं और हिंसा बढ़ गई है।

ऐसे लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। भाजपा पीडीपी सरकार को भी राज्य में बने माहौल का जिम्मेदार ठहराया गया और जांच में निष्पक्षता की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed