{"_id":"c803aaba90d7c5d7e5ad01472afe77e5","slug":"mla-leads-march-in-support-of-jnu-students-detained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU छात्रों के समर्थन मार्च निकाल रहे विधायक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU छात्रों के समर्थन मार्च निकाल रहे विधायक गिरफ्तार
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Wed, 17 Feb 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के विवादित निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद को जेएनयू के छात्रों के समर्थन में मार्च निकालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। राशिद दिल्ली विवि के प्रोफेसर एसएआर गिलानी की देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'विधायक राशिद को जीरो ब्रिज के पास गिरफ्तार कर राजबाग पुलिस स्टेशन ले जाया गया।' राशिद अपने दर्जन भर समर्थकों के साथ अपने जवाहर नगर स्थित निवास से निकले थे। वह जेएनयू के छात्रों और प्रोफेसर गिलानी के समर्थन नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि, राशिद को पुलिस ने जीरो ब्रिज पास रोक दिया और हिरासत में ले लिया गया। राशिद अपने समर्थकों के साथ मार्च को लाल चौक तक ले जाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
कल वहीं विवादास्पद निर्दलीय विधायक शेख अबुल राशिद ने भी विवाद में कूदते हुए कहा था कि वह अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ आवाज उठाने वाले जेएनयू के छात्रों को शुक्रिया अदा करते हैं और उन्हें सलाम करते हैं।
राशिद ने कहा कि यदि जेएनयू के छात्र राष्ट्र विरोधी हैं तो भाजपा पीडीपी के साथ क्यों गडजोड़ करने की कोशिश कर रही है जिसके विधायकों ने अफजल गुरु पर मेरे रुख का समर्थन किया था।