फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mla facing public questions about govt formation

विधायक जी, कब बनेगी आपकी सरकार

Sun, 28 Dec 2014 10:44 PM IST
Updated Sun, 28 Dec 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
mla facing public questions about govt formation

विधानसभा चुनावों परिणामों के छह दिन बाद भी जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर स्थिति साफ नहीं होने से नव निर्वाचित विधायकों को अब मतदाताओं के सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


वोटरों के लिए आयोजित होने वाले धन्यवाद कार्यक्रमों में जब विधायक पहुंचते हैं तो उन्हें जनता घेर लेती है और सरकार गठन पर सवाल दागती है। मसलन विधायक जी किसकी सरकार बनी रही है। आप तो मंत्री बनेंगे ही। किसी दल से गठबंधन हो रहा है आदि।
विज्ञापन


जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक सत शर्मा सीए से अमर उजाला की ओर से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों ने सरकार गठन पर पार्टी हाई कमान को अधिकार दिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी हाई कमान विभिन्न दलों से चर्चा कर रही है। हां, यह सत्य है कि लोग उनसे भी सरकार गठन पर सवाल पूछ रहे हैं। यहां तक जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की बात है तो इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है।

क्या राष्ट्रपति शासन लागू होगा?

mla facing public questions about govt formation

रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक बाली भगत का कहना है कि जम्मू संभाग की जनता ने भाजपा को 25 सीटें दी हैं। ऐतिहासिक जीत मिली है। पार्टी हाई कमान सरकार गठन को लेकर प्रयास कर रहा है। बहुत जल्दी रियासत में सरकार बनने वाली है। अपने वादों को वह पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग सरकार गठन को लेकर उनसे विभिन्न तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक कविंद्र गुप्ता का कहना है कि वह विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों का आभार प्रकट कर रहे हैं तो लोग सरकार गठन पर सवाल भी पूछ रहे हैं। विधायक के तौर पर वह लोगों की समस्याओं का हल करेंगे। सरकार गठन पर पार्टी ने सभी विकल्प खुले रखे हैं। पार्टी हाई कमान अपना काम रही है।

जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक राजेश गुप्ता का कहना है कि चुनाव नतीजों को आए भी कुछ दिन हुए हैं। सरकार गठन के लिए पार्टी हाई कमान काम कर रही है। जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करना और जो वादे किये हैं उन्हें पूरा करने के लिए वह पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक विकास कोष (सीडीएफ) तो अभी मिलने दीजिए इसके बाद आगे काम करेंगे।

मढ़ सीट से निवनिर्वाचित विधायक सुखनंदन चौधरी दूसरी बार चुने गए हैं। मौजूदा स्थिति पर चौधरी का कहना है कि वह हर स्थिति के लिए तैयार हैं। पहले भी लोगों के काम किए हैं और आगे भी करेंगे। इनको यकीन है कि भाजपा की सरकार बनेगी, लेकिन नहीं जाने के कैसे बनेगी। लोगों को उम्मीद है कि इस बार सरकार बने तो मंत्री बनें, लेकिन विधायक को अभी पता नहीं कि सरकार बनेगी या राज्यपाल शासन लागू होगा।

आखिर खुद को कैसे समझाएं विधायक

mla facing public questions about govt formation

छंब से भाजपा विधायक कृष्ण लाल के घर लोग रोज बधाई देने पहुंच रहे हैं। वह पहली बार चुनाव जीते हैं। बधाई लेने के साथ उन्हें यह जवाब भी देना पड़ रहा है कि सरकार कब बनेगी। यह लोगों को सिर्फ इतना कह कर तसल्ली देते हैं कि भाजपा की सरकार बनेगी। लेकिन खुद को दिलासा देने के लिए कुछ समझ में नहीं आ रहा।

सुचेतगढ़ से चुने गए भाजपा विधायक शाल लाल चौधरी दूसरी बार चुने गए हैं। पिछले छह सालों से लोगों के साथ जुड़े हैं। इस बार लोगों ने मोदी के मिशन 44 को पूरा करने के लिए वोट दिया। अब लोग सवाल भी पूछते हैं कि सरकार कब बनेगी, लेकिन इनको खुद नहीं पता कि होगा क्या।

अखनूर से भाजपा विधायक राजीव शर्मा पहली बार विधायक बने हैं और बहुत खुश हैं। विधायक यह मानने को तैयार नहीं कि राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। इनका मानना है कि हर हाल में सरकार बनेगी, लेकिन बनेगी कैसे इनको भी नहीं पता। घर में आने वाले लोगों को यह समझाना मुश्किल हो रहा है कि सरकार कब और कैसे बनेगी। नहीं बनी तो क्या होगा। शर्मा का कहना है कि हर हाल में सरकार बनेगी और राज्यपाल शासन नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed