फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MLA Engineer Rashid was again controversial remarks

विधायक रशीद ने कश्मीर को लेकर फिर दिया विवादित बयान

Wed, 27 Jan 2016 10:33 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
MLA Engineer Rashid was again controversial remarks

आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लंगेट से विधायक इंजीनियर रशीद ने बुधवार को श्रीनगर में एक बार फिर से कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाक अधिकृत कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है, वैसे ही कश्मीर भी भारत का हिस्सा नहीं है। रशीद ने कहा कि दोनों देशों को एक साथ बैठकर इस मुद्देका हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए और जनमत संग्रह की मांग करना कोई अपराध नहीं है।
विज्ञापन


मैं इसकी मांग मरते दम तक करता रहूंगा, क्योंकि जो जिसके साथ जाना चाहे, उसे उसके साथ जाने दिया जाना चाहिए। रशीद ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर विधान सभा में पीओके के लोगों के लिए 24 सीटें खाली रखी गई हैं। हो सकता है जनमत संग्रह के बाद वह भी हमारे साथ शामिल हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'राजनीतिक दबाव में मुझ पर श‌िकंजा कस रही पु‌ल‌िस'

MLA Engineer Rashid was again controversial remarks

व‌िधायक ने कहा क‌ि अगर जनमत संग्रह की मांग करना अपराध है तो फिर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने मुझसे पहले यह अपराध किया है।

रशीद ने यह भी कहा कि जबसे वह विधायक बने हैं, उनपर शिकंजा कसा जा रहा है। कहीं भी जाने की अनुमति नहीं दी जाती। पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस राजनीतिक दबाव में शिकंजा कसती है।

हाल का उदाहरण देते हुए कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक ओर उन्हें समारोह में आमंत्रित किया जाता है, दूसरी ओर मेरे घर के बाहर सुबह से पुलिस की नफरी होती है, जो मुझे कहीं नहीं जाने देती।

‌व‌िधायक रशीद राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

MLA Engineer Rashid was again controversial remarks

व‌िधायक रशीद ने कहा क‌ि इस सबको लेकर मैं राज्यपाल को एक पत्र सौंपने जा रहा हूं। उम्मीद है कि वह इस पर गौर करेंगे।

उन्होंने राज्यपाल से यह भी कहा कि अगर उन्हें कोई शक है, तो वह पिछले छह वर्षों के भाषणों को चेक कर सकते हैं कि क्या उन्होंने कभी देश विरोधी भाषण दिया है।

रशीद ने यह भी कहा कि अगर उन पर की जा रही कार्रवाइयों को राज्यपाल गंभीरता से नहीं लेंगे, तो वह अपने विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। रशीद ने कहा कि वह इस सबको लेकर उच्च न्यायालय का भी रुख करेंगे। मामले में उन्होंने अपने वकील से बात कर दस्तावेज सौंप दिए हैं। कोर्ट की छुट्टियां संपन्न होने पर वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed