फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mitali and palak returned empty handed from commonwealth games

सरकार की बेरुखी से पदक से चूकी रियासत की बेटियां

Wed, 30 Jul 2014 10:20 AM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
mitali and palak returned empty handed from commonwealth games

जम्मू की दो होनहार बेटियां मिताली और पलक कामनवेल्थ गेम में हिस्सा लेकर पदक के लिहाज से खाली हाथ वापस लौट आईं हैं। इस निराशा से न तो उनके हौसले टूटे हैं और न ही हिम्मत।

विज्ञापन


उनमें जुनून भी है और जज्बा भी। इसीलिए अब वे पूरे जोरशोर से एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई हैं।

जम्मू के एमए स्टेडियम के एक पार्क से तैयारी करके स्काटलैंड के ग्लासगो शहर में कामनवेल्थ गेम्स तक का सफर तय करने के बाद पदक से वंचित रह जाने का मलाल उनके चेहरों पर साफ दिख रहा था।
विज्ञापन

क्षमता के अन‌ुसार प्लेटफार्म नहीं मिल सका

mitali and palak returned empty handed from commonwealth games

अमर उजाला की टीम जब उनके घर पहुंची तो दोनों ने माना कि सरकार की उदासीनता न होती तो शायद नंबर वन पर भी आ जाते। रियासत के युवा विदेश में तिरंगे की शान बढ़ाने की क्षमता रखते हैं, लेकिन उन्हें वैसा प्लेटफार्म नहीं मिल पाता।

कामनवेल्थ गेम्स में भारतीय रिधमिक टीम का हिस्सा रहीं रियासत की वंडर गर्ल मिताली और पलक कौर बिजराल सरकार की बेरुखी से खफा हैं।

मिताली और पलक ने कहा कि जून में ठाणे में सीनियर नेशनल गेम्स में रजत और कांस्य पदक हासिल करने पर उनका कामनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय रिधमिक टीम में चयन हुआ था।

नेशनल टीम में चयन के बाद भी नहीं म‌िली सुविधाएं

mitali and palak returned empty handed from commonwealth games

उनके साथ तीसरी सदस्य पंजाब की प्रभजीत कौर थी। चयन होने पर भी उन्हें अभ्यास के लिए बढ़िया सुविधाएं प्रदान नहीं दी गईं। इसके बजाय एमए स्टेडियम के एकमात्र मल्टीपर्पज हाल को अपग्रेड के नाम पर तोड़ दिया गया।

दो हफ्ते बाहर पार्क में खुले में ही कामनवेल्थ गेम्स की तैयारी करनी पड़ी। फिर बीएसएफ पलोड़ा के मैदान में शरण लेनी पड़ी।

मिताली ने कहा कि वर्ष 2010 में दिल्ली में हुई कामनवेल्थ गेम्स में उसके बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उसे चौथे स्थान पर रिजर्व में रखे जाने से उसे काफी निराशा हुई थी।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटीं पलक और म‌िताली

mitali and palak returned empty handed from commonwealth games

इस बार रिधमिक में ओवरआल नौंवा स्थान पाने वाली भारतीय टीम की सदस्य मिताली और पलक ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए रोजाना दस घंटे का अभ्यास किया।

अब दोनों ही एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटेंगी। कामनवेल्थ तक पहुंचने का श्रेय वे कोच कृपाली सिंह, एसपी सिंह और अभिभावकों को देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed