फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mising

सैनिक कॉलोनी से लापता किशोर पहुंच गया पुरमंडल थाने

विज्ञापन
mising
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल थाने में शुक्रवार को उस समय रहस्यमयी स्थिति हो गई, जब बारहवीं कक्षा का एक छात्र थाने पहुंच गया। वह पुलिस को बताने लगा कि उसका अपहरण कर लिया गया था। अपनी जान बचा कर वह थाने तक पहुंचा है।
विज्ञापन

छात्र अखिल कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी सैनिक कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला। स्कूल पहुंचने से पहले ही एक मारुति वैन में आए दो लोग ने उससे एटीएम का पता पूछा। उसने बताया कि थोड़ा आगे है। इस पर वैन सवार लोगों ने कहा कि वह उसके साथ बैठ जाए और एटीएम कहां है बता दे। उसके बाद में वह उसे वापस छोड़ देंगे। जैसे ही वह वैन में बैठा तो वैन सवार लोगों ने उसे कुछ सूंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। जब उसकी आंख खुली तो उसने अपने आपको गाड़ी के भीतर पुरमंडल के संगड़ क्षेत्र में पाया। वह धीरे-धीरे गाड़ी से नीचे उतर गया, और दौड़ते हुए एक दुकान पर पहुंचा। दुकानदार को उसने आपबीती सुनाई। दुकानदार उसे थाने ले गया। वहां पुलिस के समक्ष उसने पूरी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी बात सुनने के उपरांत उस जगह पहुंच कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई भी गाड़ी और संदिग्ध लोगों के बारे में सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने अखिल के परिजनों को सूचित किया और माता-पिता को पुरमंडल थाने बुलाया। पुलिस ने किशोर को उनको सौंप दिया। अखिल के माता-पिता ने बताया कि वह स्कूल जाने के बाद ट्यूशन के लिए चला जाता है। देर शाम को घर पहुंचता है, लेकिन उसके घर पहुंचने से पहले ही उन्हें सूचित किया गया है। इसलिए उन्हें इस वारदात का ख्याल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सैनिक कॉलोनी और पुरमंडल थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
------
शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे के करीब अखिल थाने आया और अपने साथ हुई आपबीती के बारे में बताया। उसे उस स्थान पर ले जाया गया, जहां से वह थाने तक पहुंचा। वह तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। किशोर को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
-रामपाल शर्मा, प्रभारी, पुरमंडल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed