{"_id":"572cde9e4f1c1b44265cd20f","slug":"miscreants-damage-the-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने कश्मीर घाटी में रेलवे ट्रैक को पहुंचाया नुकसान, ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने कश्मीर घाटी में रेलवे ट्रैक को पहुंचाया नुकसान, ट्रेनें प्रभावित
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 06 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर रेलवे
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके के पल्हालन में शरारती तत्वों द्वारा उपद्रव मचाया गया और रेलवे प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया गया। इस संदर्भ में रेलवे पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके चलते रेलवे प्रबंधन को शुक्रवार को सुबह 6 से 9 बजे तक रेल सेवा स्थगित करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार वीरवार को जैसे ही सुपरफास्ट ट्रेन, जिसमें मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सवार थीं, नौगाम की ओर निकलीं और इलाके से सुरक्षा कर्मियों वहां से निकले, इसी बीच पट्टन और पल्हालन के बीच ट्रैक पर सैकड़ों युवक एकत्रित हुए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
युवाओं द्वारा रेलवे ट्रैक, सिगनल बॉक्स, टेलीकॉम बॉक्स, एलईडी लाइट्स, रेलवे सेंट्रल बॉक्स आदि की तोड़फोड़ की। रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इंजीनियरिंग और सिगनल विंग नुकसान का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
शुरुआती आकलन लगाया गया है कि कम से कम 50 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वहां मौजूद जीआरपीएफ की बिल्डिंग में भी तोड़फोड़ की गई।