फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mis operators dismiss for negeligency

Jammu News: काम में लापरवाही पर एमआईएस ऑपरेटर बर्खास्त

विज्ञापन
mis operators dismiss for negeligency
जम्मू। जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला मजिस्ट्रेट सचिन कुमार वैश्य ने कर्तव्यों के प्रति उदासीन दृष्टिकोण के लिए तीन प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) ऑपरेटरों को बर्खास्त किया। विचाराधीन एमआईएस ऑपरेटर अखनूर, मथवार और नगरोटा ब्लॉक से हैं। एमआईएस ऑपरेटर मनरेगा कार्यों और लाभार्थियों के रिकॉर्ड व डेटा को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं। डीएम ने ऑपरेटरों और अन्य संबंधित लोगों को प्रदर्शन, दक्षता में सुधार लाने या कड़ी कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा। एमआईएस संचालकों को समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने की हिदायत दी। उन्होंने दोहराया कि जिला प्रशासन मनरेगा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed