फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mirwaiz umar farooq says parents should care for their children else kashmir will become punjab

नशे के बढ़ते चलन पर बोले मीरवाइज, अपने बच्चों पर ध्यान दें अभिभावक, वरना पंजाब बन जाएगा कश्मीर

Sat, 22 Jun 2019 01:01 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 22 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
mirwaiz umar farooq says parents should care for their children else kashmir will become punjab
मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
हुर्रियत (एम) के अध्यक्ष मीरवाइज मोलवी उमर फारूक ने शुक्रवार को श्रीनगर की जामिया मस्जिद में अपने संबोधन के दौरान कश्मीर में नशे के बढ़ते चलन पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यदि यही हालत रही तो कश्मीर पंजाब बन जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अफसोस की बात यह है कि खुलेआम नशे का सेवन और उसकी बिक्री यहां हो रही है। शाम के समय कब्रिस्तानों में, मस्जिदों के पीछे और बड़े खेल मैदानों में युवाओं की बड़ी संख्या नशे का सेवन करती दिखाई देती है। 
विज्ञापन


हैरानी है कि अब लड़कियां भी ड्रग्स की आदि हो चुकी हैं। सबसे पहले माता-पिता की जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों पर नजर रखें कि बच्चे कहां उठते-बैठते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन सालों से यहां पंजाब जैसे हालात बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में लोगों ने पुलिस के खिलाफ रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुराने शहर के कई इलाकों में नामचीन लोग नशे और शराब का धंधा करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उल्टा मकदूम साहिब मोहल्ला कमेटी के दो सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जो नशे की इस मुहिम के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed