फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mirwaiz Umar Farooq says Due to security reasons I AM not able to come NIA office Delhi

सुरक्षा कारणों से एनआईए की पूछताछ के लिए दिल्ली नहीं जा सकता: मीरवाइज उमर फारूक

Mon, 11 Mar 2019 04:11 PM IST
शाहरुख खान भाषा, दिल्ली
भाषा, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Mar 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
Mirwaiz Umar Farooq says Due to security reasons I AM not able to come NIA office Delhi
फाइल फोटो
हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी से उनसे दिल्ली के बजाय यहां पूछताछ करने की मांग की है क्योंकि उनके मन में ‘विद्वेषपूर्ण स्थिति’ में अपनी सुरक्षा को लेकर डर है। 
विज्ञापन


एनआईए कश्मीर में हवाला के मार्फत आतंकवादी गतिविधियों के लिये धन मुहैया कराने से जुड़े एक मामले की जांच कर रही है। जांच एजेंसी ने पिछले महीने मीरवाइज समेत अलगाववादियों के यहां कई छापे मारे थे और उसने उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया गया है।
विज्ञापन


मीरवाइज के वकील एजाज अहमद धर ने एनआईए के छह मार्च के नोटिस का जवाब देते लिखा है, मौजूदा विद्वेषपूर्ण स्थिति में मेरे मुवक्किल की निजी सुरक्षा को खतरा है, ऐसे में मेरे मुवक्किल का दिल्ली जाना विवेकपूर्ण नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील ने कहा,‘‘यदि एनआईए मीरवाइज से पूछताछ करना चाहती है तो वह श्रीनगर में भी ऐसा कर सकती है और वह उसमें सहयोग करने के लिए तैयार हैं क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।’’ 

धर ने कहा कि उनके मुवक्किल को एनआईए के नोटिस में उल्लिखित प्राथमिकी के विषयवस्तु की जानकारी नहीं है।

उन्होंने नोटिस को गलत धारणा पर आधारित और मीरवाइज की छवि खराब करने के उद्देश्य से जारी किया गया बताया। उन्होंने कहा, ‘‘उनके (मुवक्किल के) पद और कद को देखते हुए ऐसा जान पड़ता है कि यह कानून से इतर कारणों का नतीजा है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed