फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ministry of Culture got 3150 crores, expectations also raised among the writers of Jammu-Kashmir

संस्कृति मंत्रालय को मिला 3150 करोड़, जम्मू-कश्मीर के साहित्यकारों में भी जगीं उम्मीदें

Sat, 01 Feb 2020 07:22 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 01 Feb 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Culture got 3150 crores, expectations also raised among the writers of Jammu-Kashmir
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया। बजट में संस्कृति मंत्रालय को पिछले बजट की तुलना में अधिक राशि मिली है। 2019-20 के बजट में संस्कृति मंत्रालय को 3,042 करोड़ की राशि मिली थी, वहीं 2020-22 के लिए 3,150 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। संस्कृति मंत्रालय को बजट में मिली राशि से प्रदेश के साहित्यकारों में उम्मीदें जगी हैं। इसमें प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण के साथ कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले संस्थानों को शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


केंद्र शाति प्रदेश बनने से जम्मू-कश्मीर को बजट से काफी उम्मीद थी और हां, संस्कृति मंत्रालय को बजट जो राशि मिली है उसका स्वागत है, लेकिन यह और अधिक होना चाहिए था। केंद्र सरकार को चाहिए की वह जम्मू -कश्मीर में कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नई संस्थाएं खोले। जम्मू-कश्मीर के लिए अलग-अलग अकादमी बनाए जाए जिससे दोनों संभागों की संस्कृति को बढ़ावा मिले। यह बजट उम्मीद भरा है विशेष कर कला और संस्कृति से जुडे़ लोगों के लिए।-ललित मंगोत्रा, वरिष्ठ साहित्यकार, जम्मू
विज्ञापन


प्रदेश या केंद्र सरकार के बजट में संस्कृति को संरक्षण और उत्थान के लिए बजट में अधिक राशि का प्रावधान हो चाहिए। भारत का बुनियादी ढांचा इन संस्कृति और कलाओं से बना हुआ है। केंद्र शासित प्रदेश बनने से जम्मू-कश्मीर को काफी उम्मीदें है। संस्कृति मंत्रालय को बजट में मिली राशि से जम्मू-कश्मीर में स्थानीय भाषा, लोक कला और संस्कृति का भी उत्थान होेगा। बजट में मंत्रालय को मिली राशि का प्रयोग संस्कृति के उत्थान में होना चाहिए।-मोहन सिंह, वरिष्ठ रंगकर्मी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बजट में संस्कृति मंत्रालय को मिली राशि से प्रदेश में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक गतिविधियां होने की उम्मीद है। प्रदेश में लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में दूरदर्शन का बड़ा योगदान रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से दूरदर्शन फंड की कमी का रोना रो रहा है। बजट में मिली राशि से दूरदर्शन में बड़ी सांस्कृतिक गतिविधियां दोबारा शुरू होने की उम्मीद बंधी है।-जनक खजूरिया, वरिष्ठ रंगकर्मी, जम्मू

जम्मू-कश्मीर प्रदेश बहु-संस्कृति और बहु-भाषी प्रदेश है। संस्कृति मंत्रालय को चाहिए वह नार्थ-ईस्ट की तरह जम्मू-कश्मीर प्रदेश के लिए संस्कृति के लिए विषेश पैकेज जारी करे जिससे यहां की लोक संस्कृति को बढ़ावा मिले। बजट में मंत्रालय को मिली राशि से जम्मू-कश्मीर में सांस्कृतिक विकास होने की उम्मीद है। सरकार के पैसा मौका है कि वह लोगों की संस्कृति और भाषा को प्रोत्साहन देकर लोगों की दिल जीते।- बलवंत ठाकुर, वरिष्ठ रंगकर्मी और निदेशक 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed