फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ministry of Civil Aviation has advised airlines for pilgrims Amarnath Yatra returning from kashmir

अमरनाथ यात्रा: सरकार ने एयरलाइंस को दी हिदायत, कहा- काबू में रखें हवाई किराया

Sat, 03 Aug 2019 08:15 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 03 Aug 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Civil Aviation has advised airlines for pilgrims Amarnath Yatra returning from kashmir
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए जारी एडवाइजरी के बाद से ही फ्लाइट टिकेट बुकिंग की संख्या बढ़ने लगी थी। ऐसे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइन्स से किराए को नियमित रखने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन

 

शुकवार को श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक ने हवाई अड्डा सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई थी। यह बैठक जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा जारी की गई सुरक्षा एडवाइजरी के बाद बुलाई गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने यह बात कही। जानकारी के अनुसार डीजीसीए ने तीन एयरलाइंस को स्टैंड बाय मोड में रहने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस एडवाइजरी के मुताबिक आतंकी हमले की आशंका के चलते अमरनाथ यात्रियों से तत्काल घाटी छोड़ने को कहा गया है। 15 अगस्त तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा को पहले ही चार अगस्त तक के लिए स्थगित किया जा चुका है। अमरनाथ यात्रियों तथा पर्यटकों को राज्य प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है।


वहीं, शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्नाइपर राइफल, पाक सेना आर्डिनेंस फैक्ट्री निर्मित लैंडमाइन मिला है। सेना ने दावा किया है कि आतंकियों के निशाने पर अमरनाथ यात्री थे। सेना और वायु सेना को अलर्ट पर कर दिया गया है। इस बीच अमरनाथ यात्रा मार्ग से टट्टू तथा लंगर वाले लौटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed