{"_id":"ce2ae413b0d18f392c32ca8feb672abe","slug":"ministers-had-to-struggle-to-reach-secretariat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय पहुंचने में मंत्रियों को करनी पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय पहुंचने में मंत्रियों को करनी पड़ी मशक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 19 Sep 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
रियासत के मंत्रियों को वीरवार को 11 दिनों के बाद खुले नागरिक सचिवालय में पहुंचने के लिए जलभराव से गुजरना पड़ा। पर्यटन मंत्री गुलाम अहमद मीर के अनुसार सचिवालय में अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए बाढ़ के पानी से होकर गुजरना पड़ा। सहकारिता राज्य मंत्री डा. मनोहर लाल भी जलभराव से होकर कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
सात मंजिला नागरिक सचिवालय की पहली मंजिल में अब भी करीब तीन फीट तक जलभराव होने से कई मंत्रियों ने सचिवालय पहुंचने के लिए विधानसभा परिसर से प्रवेश किया। सुबह करीब 11 बजे सबसे पहले वन मंत्री मियां अल्ताफ सचिवालय पहुंचे। इसके बाद वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर और फिर गुलाम अहमद मीर सचिवालय में पहुंचे।
विज्ञापन
मंत्रियों ने वीरवार को सचिवालय पहुंचकर सचिवालय परिसर और संबंधित विभागों को बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। मंत्रियों में पर्यटन मंत्री जीए मीर, राज्य मंत्री सज्जाद अहमद किचलू और डा. मनोहर लाल शामिल थे।
विज्ञापन