फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Minister of State for Railways visited katra

2018 तक बनकर तैयार होगा विश्व का सबसे ऊंचा रेल पुल

Wed, 07 Sep 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 07 Sep 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Railways visited katra
रियासी में बना रेलवे पुल - फोटो : File Photo
कटड़ा-बनिहाल रेल प्रोजेक्ट में चिनाब दरिया पर बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे पुल का निरीक्षण करने शनिवार को रेल राज्यमंत्री राजन गोहैन रियासी पहुंचे।
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री पुल के निर्माण कार्य से काफी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने इंजीनियर विंग और निर्माण कर रही कंपनी को निर्देश दिए की काम इसी तरह तेजी से जारी रखा जाए। दौरे के दौरान एडीआरएम एके राणा साथ में मौजूद थे।

सुबह करीब दस बजे रेल राज्यमंत्री विमान से जम्मू पहुंचे और सड़क मार्ग के जरिये रियासी के लिए रवाना हो गए। दोपहर करीब एक बजे रियासी के बक्कल गांव में बन रहे विश्व के सबसे पुल के स्थान पर पहुंचे। इस दौरान इंजीनियरिंग विंग और निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

कई प्रोजेक्टों के विस्तार की चर्चा

Minister of State for Railways visited katra
फाइल फोटो
उन्होंने मंत्री को पुल के निर्माण कार्य से संबंधित पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोड़ी से बक्कल गांव तक चल रहा काम रेलवे के लिए चुनौती बना हुआ है।

विश्व के सबसे ऊंचे पुल की ऊंचाई 359 मीटर और लंबाई 467 मीटर है। इंजीनियर विंग ने आश्वासन दिया कि 2018 तक पुल तैयार हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान रेल राज्य मंत्री ने पाया कि काम सही रफ्तार में चल रहा है। करीब साढ़े पांच बजे मंत्री कटड़ा रेलवे स्टेशन निरीक्षण के लिए पहुंचे।

उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद बैठक में जम्मू रेलवे स्टेशन के 180 करोड़ की लागत से होने वाले विस्तार के प्रोजेक्ट पर चर्चा की। शाम 7:10 पर उत्तर संपर्क क्रांति से रेल राज्यमंत्री दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed