{"_id":"accc9b3f4a3f216a0ad76bc571ab31f3","slug":"mining-in-ravi-continue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम धज्जियां उड़ा हो रहा रावी में खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेआम धज्जियां उड़ा हो रहा रावी में खनन
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से रावी खनन पर रोक के दावों की सरेआम धज्जियां खनन माफिया द्वारा उड़ाई जा रही हैं। कुछ महीनों के बाद धारा 144 को बढ़ाने और प्रशासन द्वारा खनन को रोकने का प्रयास तो केवल नाम के लिए ही रह गया है।
विज्ञापन
राज्य के माफिया ही नहीं, पंजाब से भी खनन करने के लिए जेसीबी मशीनें रावी में लगी हुई हैं। लखनपुर से लेकर गांव कीडिंया-गंडियां तक के क्षेत्र में विभिन्न कंपनियां खनन कार्य को अंजाम दे रही हैं।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रावी का सीना छलनी कर अब तक पचीस से तीन फुट तक खनन किया जा चुका है, लेकिन प्रशासन महज धारा 144 लगाकर ही पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में एक तरफ जहां रावी के अस्तित्व पर खतरा बना है, वहीं शहर के लिए भी खतरे की घंटी बज चुकी है। समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से रावी में खनन को रोकने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई जाती रही है।
प्रशासन ने अब तक न तो कभी कड़ी कार्रवाई की है और न ही इस मामले को गंभीरता से लिया है। यही वजह है कि रावी में खनन बदस्तूर जारी है।