{"_id":"61a47d49bf4c1479fe5cb65c","slug":"minimum-mercury-below-zero-in-all-districts-of-jammu-and-kashmir-there-will-be-snowfall-between-december-5-to-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: घाटी के सभी जिलों में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे, पांच से सात दिसंबर के बीच होगी बर्फबारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: घाटी के सभी जिलों में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे, पांच से सात दिसंबर के बीच होगी बर्फबारी
Mon, 29 Nov 2021 12:42 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:42 PM IST
सार
प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच से सात दिसंबर के बीच घाटी के कई हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। पहलगाम में माइनस 3.0 और श्रीनगर में माइनस 0.2 पारा रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गुलमर्ग मे पहुंचे पर्यटक।
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू कश्मीर में शुष्क मौसम से आगामी दिनों में भी राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। बारिश या बर्फबारी न होने के बावजूद शुष्क मौसम में कश्मीर के सभी जिलों में न्यूनतम तपारा शून्य से नीचे पहुंचने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच से सात दिसबंर क बीच बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
पहलगाम में न्यूनतम पारा माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम पारा माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस है। कुपवाड़ा में न्यूनतम पारा माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में न्यूनतम पारा माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग की बात करें तो जम्मू में अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ हैं।
विज्ञापन
बनिहाल में न्यूनतम तापमान 0 2 डिग्री और कटड़ा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में दो दिसंबर तक मौसम साफ ही बना रहेगा।
विज्ञापन