{"_id":"fe6a9a8ed35cffc86fa3804c7381034f","slug":"mini-bus-eccedent-a-half-dozen-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस पलटी डेढ़ दर्जन जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस पलटी डेढ़ दर्जन जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/बाड़ी ब्राह्मणा
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम एक मिनी बस पलट गई। हादसे में मिनी बस में सवार लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमसी पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विजयपुर क्षेत्र के कुछ लोगों ने मिनी बस (जेके 02एजी 7842) को बुक किया था। वह जम्मू स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर शोक व्यक्त करने आए थे। मिनी बस में कुछ महिलाएं भी बैठी थीं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जम्मू से जब यह बस वापस विजयपुर की तरफ जा रही थी, तो धयानसर गैस प्लांट के पास वाहन का अगला पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।
अधिकांश को मामूली चोटें आई हैं। बस बैठे एक बच्चे को गंभीर चोट लगने की खबर है। हादसे के बाद एसडीपीओ सहजाद सलारिया भी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। मिनी बस को क्रेन के जरिये सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया।