{"_id":"5f98883a8ebc3e9b90283581","slug":"mini-bus-accident-on-akhnoor-road-9-person-injured-rspura-news-jmu2216869109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के मिश्रीवाला के पास मिनी बस पलटी, छह महिलाओं समेत नौ लोग जख्मी, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के मिश्रीवाला के पास मिनी बस पलटी, छह महिलाओं समेत नौ लोग जख्मी, चालक फरार
विज्ञापन
तवी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। सवार बाल-बाल बच गए। कार पुलिस ने जब्त कर ली है।
जम्मू। अखनूर रोड पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार मिनी बस बीच सड़क में पलट गई। पलटने के बाद मिनी बस सड़क के साथ खोद गए एक गड्ढे में जा गिरी। इससे बस में सवार 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मिनी बस काफी तेज थी। बार-बार यात्री रफ्तार कम करने के लिए कह रहे थे। लेकिन चालक नहीं माना। नतीजा यह हुआ कि मिनी बस बीच सड़क में पलट गई। हादसे में किरपालपुर की शकुंतला देवी, मनयाल की रेनुका शर्मा और उसकी 7 वर्षीय बेटी दिवांशी शर्मा, बरनाई की रहने वाली बेबी और निर्मला देवी, छन्नी की काकी देवी, पुरखु की कमलेश कुमार और बीना देवी और पंडोरिया का रहने वाला गगनजोत सिंह घायल हो गए।
मिनी बस के पलटने के बाद महिलाओं ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। तभी लोग जमा हो गए और लोगों की मदद के लिए आगे आए। मौके का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मिनी बस को जब्त कर लिया गया है। यात्रियों का कहना है कि मिनी बस चालक काफी तेज चल रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
उधर, शहर के तवी पुल पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इसमें सवार लोग बाल बाल बच गए। हादसा मंगलवार की सुबह को हुआ। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

अखनूर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुई मिनी बस।- फोटो : SHRINAGAR