फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   min temp rises in valley, while leh shivers at -12.2 deg C

शीतलहर से कांप उठा जम्मू कश्मीर

Mon, 14 Dec 2015 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 14 Dec 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
min temp rises in valley, while leh shivers at -12.2 deg C

शीतलहर से रियासत कांप रही है। लेह में पारा और गिरकर माइनस 12.2 पर पहुंच गया है, जबकि कारगिल में माइनस 12.1, गुलमर्ग में माइनस 10 डिग्री, पहलगाम में तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


वहीं पीर की गली और शोपियां के बीच बर्फबारी से मुगल रोड लगातार पांचवें दिन भी बंद रही। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर फिसलन की वजह से एहतियात के तौर पर सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक ही वाहनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू, लेह में मौसम साफ रहेगा, जबकि श्रीनगर में हलके बादल छाए रहेंगे। सोमवार को जम्मू और श्रीनगर में मौसम साफ रहा। हालांकि कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों कुपवाड़ा, कोकरनाग, काजीकुंड, बनिहाल, पहलगाम आदि में बर्फबारी की भी सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में मौसम साफ रहने और धूप खिलने से लोगों को दोपहर में सर्दी से हलकी राहत तो मिली, लेकिन सुबह और शाम को सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ाई। मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में माइनस 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लेह में सबसे ज्यादा सर्दी रही।


यातायात विभाग के अनुसार जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फिसलन की वजह से यातायात सोमवार को भी सुबह 6 से दोपहर एक बजे तक ही बहाल रखा गया। मंगलवार को भी हाईवे मौसम के हालात को देखते ही यातायात बहाल रखने पर फैसला लिया जाएगा।

स्थान    न्यूनतम तापमान
लेह     माइनस 12.2
गुलमर्ग   माइनस 10.0
पहलगाम माइनस 4.1
कारगिल माइनस   12.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed