कश्मीर के शोपियां में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया है। आतंकी हमले की ये घटना 22-23 फरवरी की रात को हुई है।
#UPDATE: Three Army personnel and a civilian have lost their lives in the terror attack in Shopian(J&K)
— ANI (@ANI_news) February 23, 2017विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेना का गश्ती दल कुंगू गांव में सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रहा था। सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस एसओजी द्वारा कुंगू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की खबर के बाद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
इस ऑपरेशन के खत्म होने के बाद सुरक्षाबल वापस लौट रहे थे तभी रात के करीब 2 बजे के आसपास मुल्लू चित्रगाम इलाके में सेना के इस काफिले पर हमला हुआ। इस आतंकी हमले में 3 जवान शहीद हुए हैं जबकि 5 अन्य जवान घायल है।
सेना के जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी
जानकारी के मुताबिक सेना के काफिले के पर हमले के बाद हुई जवाबी कार्रवाई के दौरान एक स्थानीय महिला की मौत हुई है। मृत महिला की पहचान जाना बेगम पत्नी गुलाम मोहम्मद मीर निवासी शोपियां के रूप मेें हुई है।
आतंकी हमले के बाद से ही पूरे इलाके को घेर कर सेना के जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि आतंकी आसपास के इलाकों में छिपे हो सकते हैं जिसके कारण इस पूरे इलाके को सील करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।