{"_id":"593ec4cc1126f4c80b8b4abd","slug":"millitant-attack-in-kashmir-crpf-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलवामा जिले के त्राल में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला, सुरक्षाबल के 2 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुलवामा जिले के त्राल में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला, सुरक्षाबल के 2 जवान घायल
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
- फोटो : Demo Pic.
कश्मीर के दक्षिणी इलाके में लगातार सुरक्षाबल आतंकियों के निशाने पर हैं। रविवार को राजधानी श्रीनगर में हुए आतंकी हमले के बाद सोमवार रात करीब 9.30 बजे पुलवामा जिले के त्राल में सीआरपीएफ जवानों के एक कैंप पर आतंकियों द्वारा ग्रेनेड हमला किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ की 190वीं बटालियन के कैंप पर आतंकियों द्वारा ग्रेनेड लांचर से हमला किया गया है। आतंकियों के इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए हैं। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों या सीआरपीएफ की ओर से अब तक इसपर आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
आतंकियों के हमले के बाद से इलाके में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया गया है। गौरतलब है कि रविवार को भी श्रीनगर के सराफकदल में आतंकियों द्वारा हिंसक प्रदर्शनों के बीच सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया गया था।
विज्ञापन