{"_id":"62570fb27fb1e73e0a04fa82","slug":"military-vehicle-fell-into-a-ditch-on-indo-pak-line-of-control-jco-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ: भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सैन्य वाहन खाई में गिरा, जेसीओ की मौत, दो जवान घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ: भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सैन्य वाहन खाई में गिरा, जेसीओ की मौत, दो जवान घायल
Thu, 14 Apr 2022 03:57 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 14 Apr 2022 03:57 AM IST
सार
मनकोट सेक्टर में हुए सैन्य वाहन हादसे में जान गंवाने वाले जेसीओ की पहचान डीएन पांडे के रूप में हुई है। घायलों की पहचान चालक नायक भारत जगले और सिपाही विजय पंवार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Military vehicle fell into a ditch
- फोटो : संवाद
विस्तार
मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट तहसील के अग्रिम क्षेत्र में एक सैन्य वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक जेसीओ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक और एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को अन्य जवानों ने निकाल कर मुख्यालय स्थित चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए सैन्य अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया। सैन्य वाहन हादसे में जान गंवाने वाले जेसीओ की पहचान डीएन पांडे के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान चालक नायक भारत जगले और सिपाही विजय पंवार के रूप में हुई है। मनकोट तहसील के नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्र बलनोई से सेना की 8 गढ़वाल राइफल की अग्रिम चौकी की तरफ जा रहा सेना की 101 फील्ड रेजिमेंट का एक डाइटन वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर खाई में जा गिरा, और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन