{"_id":"57b54e8c4f1c1bd0586ebd0d","slug":"military-operation-against-militants-in-kashmir-will-speed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन में तेजी लाएगी सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन में तेजी लाएगी सेना
टीम डिजिटल/जम्मू
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से कश्मीर में की जा रही अशांति फैलाने की कोशिशों पर लगाम लगाने के लिए सेना ने नई नीति बनाना शुरू कर दी है। अमरनाथ यात्रा खत्म होने के साथ ही सरकार और सेना ने आतंकियों के खिलाफ आपरेशन तेजी लाने का फैसला लिया है।
सूत्रों के अनुसार अमरनाथ यात्रा और आतंकी बुरहान की मौत के बाद से हो रही हिंसा के चलते आतंकियों के खिलाफ आपरेशन में थोड़ा कमी आई थी। ऐसे में अब अमरनाथ यात्रा खत्म हो जाने पर सेना घाटी में शांति के लिए आतंकियों के खिलाफ आपरेशन तेज करने की योजना बना रही है।
इसके साथ ही सेना को लगातार इस बात के खुफिया इनपुट मिल रहे हैं कि सीमा पार बड़ी संख्या में आतंकी जल्द से जल्द घुसपैठ की कोशिश में हैं क्योंकि अगर बर्फबारी शुरू हो गई तो घुसपैठ काफी मुश्किल हो जाएगी। लिहाजा सेना एलसीओ पर काउंटर इंफिलट्रेशन ग्रिड को और मजबूत कर रही है ताकि घुसपैठ को रोका जा सके।

फर्जी पासपोर्ट के साथ आतंकियों को घुसपैठ कराने की तैयारी
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : PTI
दरअसल आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोग हिंसक प्रदर्शन शुरू कर देते हैं और मुठभेड़ की वजह से कई बार अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित हुई। ऐसे में पिछले एक महीने से आतंकियों के खिलाफ आपरेशन धीमा पड़ गया था।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों को फर्जी पासपोर्ट बनाकर कश्मीर में भेजने की तैयारियां हो रही हैं। आतंकी कश्मीर के साथ देश के छोटे-बड़े शहरों में हमले की फिराक में हैं। घाटी में हालात खराब करने के लिए पाकिस्तान अब तक करोड़ों रुपये भी भेज चुका है।
बीते कुछ दिनों में आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों पर कई हमले किए गए हैं। इसी सब बातों को ध्यान में रखते हुए सेना ने आतंकियों के खिलाफ आपरेशन में तेजी लाने का फैसला लिया है।