फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Military officers and soldiers celebrated Diwali on LOC

Army Diwali Celebration: सैन्य अफसरों और जवानों ने एलओसी पर मनाई दिवाली, दीपक जलाए और पटाखे फोड़े

Tue, 29 Oct 2024 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Oct 2024 11:09 PM IST
सार

अखनूर सेक्टर में एक अधिकारी ने कहा, हम अपने घरों से मीलों दूर दिवाली मनाते हैं। सेना हमारे लिए एक और बड़े परिवार की तरह है।

विज्ञापन
Military officers and soldiers celebrated Diwali on LOC
खुशी से थिरकते जवान - फोटो : X @PTI_News

विस्तार

अपने घरों से मीलों दूर, नियंत्रण रेखा की रखवाली कर रहे सेना के जवान और अधिकारी सशस्त्र बलों की पारिवारिक परंपरा के अनुसार रोशनी का त्योहार दिवाली मना रहे हैं। सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ करने की दुश्मन की कोशिशों के खिलाफ उच्च स्तर की सतर्कता बरतते हुए, ये जवान त्योहार के अवसर पर दीये जलाते हैं और पटाखे फोड़ते हैं। अखनूर सेक्टर में एक अधिकारी ने कहा, हम अपने घरों से मीलों दूर दिवाली मनाते हैं। सेना हमारे लिए एक और बड़े परिवार की तरह है। हमारी परंपरा के अनुसार, हम अपने साथी जवानों और अधिकारियों के साथ दिवाली मनाते हैं।

विज्ञापन

जवानों ने लक्ष्मी पूजा की, लक्ष्मी-गणेश की आरती गाई और उत्सव के दौरान पटाखे भी फोड़ें। सीमा पर गश्त कर रहे एक अन्य सैनिक ने कहा, "हम सीमा रेखा पर चौबीसों घंटे अलर्ट पर रहते हैं। उत्सव और कर्तव्य एक साथ चलते हैं। हम देश के विभिन्न हिस्सों से आए वर्दीधारी अपने जवानों के साथ उत्सव का आनंद लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव में शामिल एक अन्य सैनिक को निगरानी ग्रिड पर तैनात किया गया था, जो एलओसी पर हर गतिविधि पर आधुनिक गैजेट और उपकरणों से निगरानी कर रहा था, ताकि सतर्कता में कोई चूक न हो। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों तक दिवाली के उत्सव को आगे बढ़ाते हुए, सेना ने पुंछ और राजोरी जिलों में कई स्थानों पर पारंपरिक उत्साह और भक्ति के साथ इसे मनाया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed