सेना ने मारे दो आतंकी, पीओके जाने की थे फिराक में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा से सटे कश्मीर के केरन सेक्टर में सेना के जवानों ने दो विदेशी आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकी नियंत्रण रेखा पार कर पीओके जाने की कोशिश कर रहे थे।
आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए आतंकियों से दो एके राइफलें और कुछ असलाह बारूद भी बरामद हुआ है।
सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घाटी में सक्रिय दो विदेशी आतंकी केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार कर पीओके जाने की फिराक में थे।
दोनों से दो एके राइफलें बरामद
सेना को यह सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सेना ने आतंकियों की धरपकड़ को क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर रखी थी। वीरवार को दोनों आतंकी नियंत्रण रेखा पार कर पीओके जाने की कोशिश कर रहे थे।
इसी बीच सेना के जवानों ने उन्हें घरे लिया और दोनों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी पर दोनों आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में जवानों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक नियंत्रण रेखा पार से भी फायरिंग हुई, पर इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी।