{"_id":"7c392df8c85e71dab20e37e16bac07ea","slug":"military-deputy-chief-came-to-jammu-before-modi-s-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के दौरे से पहले सैन्य उप प्रमुख जम्मू पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के दौरे से पहले सैन्य उप प्रमुख जम्मू पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 15 Jul 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से दो दिन पहले सैन्य उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फिलिप कम्पोज वीरवार को जम्मू पहुंचे। उन्होंने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा की। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल जम्मू स्थित क्रास्ड स्वार्ड्स डिवीजन पहुंचे और सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
इस दौरान मेजर जनरल कुलप्रीत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन आफ कंट्रोल की रिपोर्ट सैन्य उप प्रमुख को दी। एयरफोर्स स्टेशन जम्मू पहुंचने पर उनका स्वागत मेजर जनरल कुलप्रीत सिंह (जीओसी क्रास्ड स्वार्ड्स), मेजर जनरल संजीव नारायण (जीओसी टाइगर डिवीजन) और एयर कामाडोर आशुतोष लाल (एयर आफिसर कमांडिंग, एयरफोर्स स्टेशन जम्मू) ने किया।
विज्ञापन
सैन्य उप प्रमुख ने ‘वारियर्स ग्रोव’ पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद वह रक्ख मुट्ठी स्थित अग्रिम चौकी पहुंचे और वहां विशेष सैनिक सम्मेलन में सैनिकों को संबोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने देश में शांति स्थापित करने और सरहद की सुरक्षा में सैनिकों के योगदान को सराहा। साथ ही मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य को सबसे ऊंचा रखने की सराहना की।