फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants snached rifles from policemen in Anantnag

अनंतनाग में पुलिसकर्मियों से 5 राइफल छीनकर आतंकी फरार

Mon, 17 Oct 2016 11:09 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
militants snached rifles from policemen in Anantnag
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
दक्षिण कश्मीर के अनंंतनाग में आतंकियों ने एक बार फिर हथियारों को लूट लिया है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के अनंंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों से 5 राइफलें लूट ली हैं । आतंकियों ने जिन पुलिस कर्मियों से ये राइफलें लूटी हैं वे सभी जिले में स्थित एक टीवी टावर की सुरक्षा में तैनात थे । 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक लूट की ये घटना अनंतनाग जिले के दोरू नामक स्थान पर हुई है । इस घटना के बाद पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी यहां पहुंच गए हैं । घटना के बाद से दोरू गांव को जोड़ने वाले सारे रास्ते को सीज करते हुए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है । 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने 1 इंसास, 3 एसएलआर और 1 कारबाइन राइफल की लूट की है । जिन 5 पुलिसकर्मियों से राइफल की लूट हुई है उनमें से 4 लूट के दौरान मौके पर मौजूद थे । इन चारोें पुलिसकर्मियों को सेवाओं से निलंबित कर दिया गया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों पर हुई फायरिंग

militants snached rifles from policemen in Anantnag
Satellite found out terrorist camps, Even China doesn't have this technique - फोटो : demo
दक्षिण कश्मीर में लगातार आतंकी घटनाओं का होना जारी है । अनंतनाग में राइफल की लूट के पहले भी पुलवामा जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलोें को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है । जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने 16-17 अक्टूबर की रात को सिरनू में एक पिकेट पर फायरिंग की है । 

जानकारी के मुताबिक आतंकियों नें एक गाड़ी में आकर पुलिस की पिकेट पर फायरिंग की । फायरिंग के बाद ये सभी आतंकी मौके से फरार हो गए । हालांकि अब तक इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है ।

अज्ञात लोगों ने लगाई गाड़ियों में आग

militants snached rifles from policemen in Anantnag
गाड़ियों में लगी आग - फोटो : Demo Pic.
वहीं दूसरी ओर श्रीनगर के रास्ते पर जा रही दो सूमों गाड़ियों को अज्ञात लोगों ने रोक लिया । इन गाड़ियों को रोकने के बाद इन अज्ञात लोगों नें इनमें सवार लोगों को रास्ते में उतार दिया और गाड़ियों में आग लगा दी । 

घटना के बारे में जानकारी देेते हुए इस इलाके के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कमरवारी क्षेत्र के मंडी क्रासिंग के पास श्रीनगर जा रही दो गाड़ियों को रोक लिया । गाड़ियों को रोकने के बाद इन लोगों ने इन गाड़ियों में आग लगा दी जिसके कारण ये दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गईं ।

हालांकि इस हादसे में वाहन में सवार किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed