{"_id":"58045beb4f1c1b691a28f9bf","slug":"militants-snached-rifles-from-policemen-in-anantnag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में पुलिसकर्मियों से 5 राइफल छीनकर आतंकी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में पुलिसकर्मियों से 5 राइफल छीनकर आतंकी फरार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के अनंंतनाग में आतंकियों ने एक बार फिर हथियारों को लूट लिया है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के अनंंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों से 5 राइफलें लूट ली हैं । आतंकियों ने जिन पुलिस कर्मियों से ये राइफलें लूटी हैं वे सभी जिले में स्थित एक टीवी टावर की सुरक्षा में तैनात थे ।
सूत्रों के मुताबिक लूट की ये घटना अनंतनाग जिले के दोरू नामक स्थान पर हुई है । इस घटना के बाद पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी यहां पहुंच गए हैं । घटना के बाद से दोरू गांव को जोड़ने वाले सारे रास्ते को सीज करते हुए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ।
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने 1 इंसास, 3 एसएलआर और 1 कारबाइन राइफल की लूट की है । जिन 5 पुलिसकर्मियों से राइफल की लूट हुई है उनमें से 4 लूट के दौरान मौके पर मौजूद थे । इन चारोें पुलिसकर्मियों को सेवाओं से निलंबित कर दिया गया है ।

पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों पर हुई फायरिंग
Satellite found out terrorist camps, Even China doesn't have this technique
- फोटो : demo
दक्षिण कश्मीर में लगातार आतंकी घटनाओं का होना जारी है । अनंतनाग में राइफल की लूट के पहले भी पुलवामा जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलोें को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है । जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने 16-17 अक्टूबर की रात को सिरनू में एक पिकेट पर फायरिंग की है ।
जानकारी के मुताबिक आतंकियों नें एक गाड़ी में आकर पुलिस की पिकेट पर फायरिंग की । फायरिंग के बाद ये सभी आतंकी मौके से फरार हो गए । हालांकि अब तक इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है ।

अज्ञात लोगों ने लगाई गाड़ियों में आग
गाड़ियों में लगी आग
- फोटो : Demo Pic.
वहीं दूसरी ओर श्रीनगर के रास्ते पर जा रही दो सूमों गाड़ियों को अज्ञात लोगों ने रोक लिया । इन गाड़ियों को रोकने के बाद इन अज्ञात लोगों नें इनमें सवार लोगों को रास्ते में उतार दिया और गाड़ियों में आग लगा दी ।
घटना के बारे में जानकारी देेते हुए इस इलाके के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कमरवारी क्षेत्र के मंडी क्रासिंग के पास श्रीनगर जा रही दो गाड़ियों को रोक लिया । गाड़ियों को रोकने के बाद इन लोगों ने इन गाड़ियों में आग लगा दी जिसके कारण ये दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गईं ।
हालांकि इस हादसे में वाहन में सवार किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है ।