फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants ready for infeltrarion at loc and ib

अलर्ट: पाक रेंजर्स की मदद से घुसपैठ को तैयार बैठे आतंकी

Fri, 22 May 2015 12:44 AM IST
Updated Fri, 22 May 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
militants ready for infeltrarion at loc and ib

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सूत्रों की मानें तो एक-दो दिनों के भीतर घुसपैठ कराने की कोशिशें हो सकती हैं। इसको देखते हुए सीमा पर अलर्ट जारी हो चुका है।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के अनुसार अरनिया क्षेत्र की सीमा पट्टी के उस पार घुसपैठ के लिए तैयार बैठे दो से तीन आतंकियों को एक से दो दिनों के भीतर घुसपैठ कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


इस दौरान पाक रेंजरों द्वारा सीजफायर का उल्लंघन भी किया जा सकता है। अलर्ट के अनुसार यह घुसपैठिये सीमांत नहर या नाले के जरिये भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए पूरी सीमा पट्टी को सील कर दिया गया है। जवानों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

तमाला नाले से हो सकती है घुसपैठ

militants ready for infeltrarion at loc and ib

क्षेत्र की सीमा पट्टी पर अलर्ट जारी होने के बाद यहां पूरी सीमा पट्टी को सील कर दिया गया है। वहीं सीमा पर तैनात जवान उस पार की हरकत पर निगाह जमाए हुए हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि फ्लैग और कैजुअल मीटिंग के बीच सीमा पार से घुसपैठ कराने और उकसावे की रणनीति के तहत हाल के दिनों में कई बार पाक की तरफ  से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

गौर करें, तो इस माह की नौ तारीख को पाक रेंजरों ने देर रात दो राउंड, जबकि पंद्रह तारीख की शाम को छह राउंड फायर किए थे। दोनों बार पाक की पासवान पोस्ट से भारतीय क्षेत्र में फायर किए गए थे।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि घुसपैठिये इसी पोस्ट पर जमे होंगे।

इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं घुसपैठिए

militants ready for infeltrarion at loc and ib

रास्तों की बात करें तो सीमांत नहर से घुसपैठ करना मुश्किल होगा, क्योंकि यह नहर भले ही पाक रेंजरों के निशाने पर हो, लेकिन पासवान पोस्ट से चलकर इस नहर तक पहुंचने के लिए घुसपैठियों को कई दफा सतर्क जवानों की निगाहों में आना होगा और वह यह गलती नहीं करेंगे।

वहीं नाले की बात करें, तो तमाला नाला ही एक मात्र रास्ता बचता है, जो सीधा भारतीय क्षेत्र से मिलता है। इसलिए इस रास्ते का घुसपैठिये इस्तेमाल कर सकते हैं। घुसपैठ कराने के लिए पाक रेंजर्स सीजफायर का उल्लंघन भी इन दो दिनों में कर सकते हैं।

बताते चलें कि गत वर्ष अक्टूबर माह की 27 तारीख को कठार गांव में हुए आतंकी हमले से एक दिन पहले 26 तारीख की रात को भी सीमा पार से छोटे हथियारों से भारतीय पोस्टों पर गोलाबारी की गई थी। इस बार भी सीमा पार से इस तरह की कोशिशें हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed