{"_id":"5b6342714f1c1b9d3e8b4c01","slug":"militants-looted-rifle-of-guard-looking-into-security-of-jammu-kashmir-bank-in-anantnag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में बैंक गार्ड से आतंकियों ने छीनी राइफल, जेके बैंक की सुरक्षा में था तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में बैंक गार्ड से आतंकियों ने छीनी राइफल, जेके बैंक की सुरक्षा में था तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने गुरूवार को बैंक गार्ड पर हमला कर उसकी राइफल लूट ली। इससे पहले बुधवार को भी आतंकियों ने कुलगाम जिले में बैंक से छह लाख रुपये लूट लिए थे। अनंतनाग शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर ब्रकपोरा गांव में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा पर धावा बोला।
बैंक गार्ड पर हावी होने के बाद उसकी 12 बोर की सर्विस राइफल लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने आस-पास के इलाकों की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर आतंकियों को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गए है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आतंकियों की तलाश की जा रही है।

एक दिन पहले ही आतंकियों ने लूटा था एसबीआई बैंक
सीसीटीवी में कैद हुई आतंकियों की लूट की वारदात
- फोटो : अमर उजाला
गत एक दिन पहले ही दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने बुधवार दोपहर बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान छेड़ा गया था। बैंक मैनेजर के अनुसार, आतंकियों ने करीब 6 लाख रुपये लूटे हैं। जिले के कोईमुह इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में बंदूकधारी आतंकी दाखिल हुए और वहां मौजूद पैसे लेकर फरार हो गए थे।
आतंकियों ने वहां से भागते समय कुछ राउंड हवाई फायरिंग भी की थी। बैंक के मैनेजर फय्याज अहमद ने बताया था कि 7 से 8 आतंकी शाखा में दाखिल हुए और सीधा उनके केबिन में घुसकर चेस्ट की चाबी मांगी और उन्हें बाहर निकलने को कहा। उन्होंने बताया कि बाद में लोगों से उन्होंने पुछा कि मैनेजर कौन है जिसके बाद मुझे पीटा। इस बीच वह कैश काउंटर पर गए और पैसे लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वह करीब 6 लाख लेकर फरार हो गए।
बैंक में मौजूद अन्य लोगों के साथ ही आतंकियों ने मारपीट की। गौरतलब है कि घटना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को तलाशने के लिए आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था। वहीं पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। सीसीटीवी में आतंकी एके-47 राइफल के साथ नजर आ रहे थे। वह लोगों को एक तरफ करके उन्हें पीट रहे थे।