फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants have killed thirteen people after article 370 revoked from kashmir, traders are target

अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में अबतक 13 लोगों की हत्या, आतंकियों के निशाने पर ये लोग

Wed, 30 Oct 2019 10:51 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 30 Oct 2019 10:51 AM IST
सार

  • गैर प्रांतीय लोगों को निशाना बना रहे आतंकी, 24 अक्तूबर को दो ट्रक चालकों की हुई थी हत्या
  • दहशत फैलाने के लिए ट्रक चालकों, सेब व्यापारी व मजदूरों को कर रहे टारगेट

विज्ञापन
militants have killed thirteen people after article 370 revoked from kashmir, traders are target

विस्तार

अपने मंसूबों में असफल हो रहे आतंकी अब घाटी में दहशत फैलाने के लिए गैर प्रांतीय लोगों को लगातार निशाना बना रहे हैं। इसमें सेब कारोबारी, ट्रक चालक से लेकर मजदूर तक शामिल हैं। यह आतंकियों की नई साजिश है। इससे पहले आतंकी सुरक्षा बलों के अलावा आम लोगों पर हमला करने से परहेज करते थे। पिछले एक पखवाड़े के दौरान इन आतंकियों ने ट्रक चालकों, सेब व्यापारी व मजदूरों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन


विशेष रूप से दक्षिण कश्मीर में हो रही इन आतंकी घटनाओं का मकसद लोगों के बीच खौफ पैदा करना है। हालांकि इन हरकतों का खामियाजा सबसे ज्यादा घाटी के कारोबारी लोगों को ही होता है। उन्हें दूसरे राज्यों से रोजगार की तलाश में आने वाले लोगों की अनुपस्थिति का संकट झेलना पड़ता है। जिसका असर उनके व्यपार पर पड़ता है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने मंगलवार की शाम पांच मजदूरों की हत्या की, एक मजदूर घायल है, ये सभी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे और यहां काफी समय से काम कर रहे थे।
विज्ञापन


24 अक्तूबर को दो ट्रक चालकों की हुई थी हत्या
इससे पहले 24 अक्तूबर को दक्षिणी कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले के चित्रगाम जैनापोरा इलाके में आतंकियों ने सेब लदे तीन ट्रकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें गैर कश्मीरी दो चालकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा घायल हो गया था। एक की शिनाख्त राजस्थान के अलवर निवासी मोहम्मद इलियास के रूप में हुई, जबकि दूसरे की शिनाख्त पंजाब के चालक के रूप में हुई थी। जबकि तीसरा घायल चालक पंजाब के होशियारपुर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अक्तूबर को भी बरपा था कहर
 इससे पहले 14 अक्तूबर को आतंकियों ने शोपियां में सेब लाद रहे राजस्थान के ट्रक चालक शरीफ खान की हत्या कर दी थी। इसी दिन पुलवामा में एक छत्तीसगढ़ के एक ईंट-भट्टा मजदूर सागर की हत्या आतंकियों ने कर दी थी। साथ ही 16 अक्तूबर को शोपियां में ही पंजाब के दो सेब कारोबारियों पर हमला किया था। इसमें चरणजीत सिंह की मौत हो गई थी जबकि दूसरा कारोबारी संजीव घायल हुआ था।

पांच अगस्त के बाद आतंकियों ने 13 लोगों की जान ली
राज्य से पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से आतंकियों ने 13 लोगों की हत्याएं की हैं। घाटी के शांतिपूर्ण माहौल से बौखलाए आतंकियों ने 28 सितंबर से लगातार घटनाएं कर लोगों में दहशत फैलाने की साजिशें शुरू की हैं। इस दौरान 13 घटनाओं को अंजाम देकर 10 गैर कश्मीरी नागरिकों समेत 13 लोगों की हत्याओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed