फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   militants can make tunnel on border for infiltration

खुलासा: सीमा से घुसपैठ के लिए सुरंग बना सकते हैं आतंकी, सेना अलर्ट

Sat, 08 Oct 2016 04:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 08 Oct 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
militants can make tunnel on border for infiltration
अंतरराष्ट्रीय सीमा - फोटो : Amar Ujala
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात आरएस पुरा सेक्टर में इन दिनों पाकिस्तानी क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर भारतीय सुरक्षा बल मुस्तैदी से नजर रखे हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवान और अधिकारी तारबंदी के साथ गश्त करने साथ ही पोस्टों से नजर रखे हैं। 
विज्ञापन


मुश्किलों के बावजूद सुरक्षा बल निक्की तवी के साथ सटी सीमा पर नजर रखे हैं। बता दें कि इसी वर्ष आरएस पुरा सेक्टर के आला माई दे कोठे की सीमा सुरक्षा बल की पोस्ट से सात से आठ सौ मीटर की दूरी पर पाकिस्तान की ओर से खोदी गई सुरंग का पता चला था। वर्तमान में जिस तरह के हालात हैं, उससे पाकिस्तान द्वारा सुरंगें बनाने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


ऐसे क्षेत्र में भी नजर रखी जा रही हैं, जहां पाकिस्तान की पोस्टें काफी नजदीक हैं। सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के बार आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान अभी तक सीजफायर का उल्लंघन नहीं किया है। इसके बावजूद सुरक्षा बल कोई कोताही बरतना नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लगातार सुरक्षाकर्मियों को निशाना बना रहे हैं आतंकी

militants can make tunnel on border for infiltration
Terrorist - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार सुरक्षाकर्मियों को निशाना बना रहे हैं । शोपियां में हुए हमले के पहले भी आतंकियों ने हाल के दिनों में सेना के कैंपों और सीमांत पोस्टों को निशाना बनाया था । वीरवार को लंगेट में 30 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमले के बाद आतंकियों की साजिश को नाकाम करते हुए सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था । 

इस हमले के दूसरे ही दिन शुक्रवार को शोपियां में पुलिस की पिकेट पर हमला हुआ है । घाटी में सुरक्षाबलों पर लगातार हमले हो रहे हैं । बीते दिनों बारामुला और हंदवाड़ा में हुए हमलों को सेना नाकाम करने में सफल रही है । बारामुला में आतंकियों के हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था । 

लगातार सीजफायर का हो रहा है उल्लंघन

militants can make tunnel on border for infiltration
border - फोटो : PTI
इसके पहले भी उड़ी सेक्टर में आर्मी के ब्रिगेड मुख्यालय पर आतंकियों ने सेना के जवानों को निशाना बनाकर हमला किया था जिसमें 19 जवान शहीद हुए थे । इस हमले के बाद भारतीय सेना ने सीमा पार पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक करके 38 आतंकियों को मार गिराया था ।  

जानकारी के मुताबिक ये सभी आतंकी सीमा पार से घुसपैठ करके भारत में आए थे । सीमा पर लगातार घुसपैठ की कोशिश के बीच पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है । शनिवार को सुबह भी पाक की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ सेक्टर में फायरिंग हुई है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed