फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Militants attacked policeman outside sog camp in shopian

कश्मीर के शोपियां में एसओजी कैंप के बाहर आतंकी हमला, 1 जवान गंभीर

Sun, 11 Jun 2017 04:07 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 11 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Militants attacked policeman outside sog camp in shopian
आतंकी हमला - फोटो : Demo Photo

कश्मीर के शोपियां में अज्ञात आतंकियों द्वारा एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों द्वारा जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी के एक जवान पर फायरिंग की गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार घटना दक्षिण कश्मीर के जिले शोपियां के इमामसाहब में हुई है जहां आतंकियों द्वारा स्पेशल आपरेशन ग्रुप के कैंप के बाहर पुलिसकर्मी पर हमला किया है। इस दौरान घायल जवान को गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया गया था। 
विज्ञापन


घायल जवान की पहचान खुर्शीद अहमद के रूप में हुई है जिसे शोपियां के स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल किया गया था जहां हालत बिगड़ने पर उसे श्रीनगर रेफर किया गया है। वहीं घटना के इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों की खोज के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed