{"_id":"5b607fd54f1c1b61508b663a","slug":"militants-attacked-on-jammu-kashmir-police-constable-and-snatched-his-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पूर्व मंत्री के दौरे में तैनात सुरक्षाकर्मी पर आतंकियों ने हमला कर हथियार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पूर्व मंत्री के दौरे में तैनात सुरक्षाकर्मी पर आतंकियों ने हमला कर हथियार लूटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 31 Jul 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा उत्तरी कश्मीर में सुरक्षाकर्मी से सरकारी हथियार लूट की पहली घटना मंगलवार को हुई। पूर्व मंत्री व विधायक अब्दुल हक खान के कुपवाड़ा जिले में दौरे के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक सुरक्षाकर्मी पर हमला कर आतंकियों ने हथियार लूट लिए। सीमांत जिले में लूट की इस पहली घटना से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस बीच हिजबुल मुजाहिदीन ने हथियार लूट की जिम्मेदारी ली है।
सुरक्षाकर्मी की शिनाख्त चौथे आईआरपी बटालियन के मोहम्मद इशहाक के रूप में हुई है। पूर्व मंत्री अब्दुल हक खान का लोलाब इलाके में दौरा था। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें मोहम्मद इशहाक भी शामिल था। जब वह लोलाब के मैदनपोरा इलाके के कनधार में ड्यूटी पर था उसी समय आतंकियों ने हमला कर उसकी सर्विस राइफल लूट ली। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सेना तथा एसओजी की टीम पूरे इलाके को खंगाल रही है।