फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants attacked on indian army camp in shopian nagbal imamsahib jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने सेना के कैंप पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई जारी

Sat, 02 Mar 2019 07:49 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 02 Mar 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
militants attacked on indian army camp in shopian nagbal imamsahib jammu kashmir
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला कर दिया है। सेना भी आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


शोपियां में नगबल इमाम साहिब के पास सेना के कैंप पर आतंकियों ने शनिवार देर शाम यह हमला किया। पहले से अलर्ट पर होने के चलते सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

संदिग्ध देखे जाने पर चला सर्च ऑपरेशन
उधर राजोरी शहर से सटे नियंत्रण रेखा के कुछ गांवों में शनिवार को संदिग्ध देखे जाने की खबर के बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घुसपैठ की आशंका में अलर्ट घोषित किया गया है। सुबह नियंत्रण रेखा से सटे जमोला, बथूनी, ढांगरी आदि इलाकों में कुछ लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा गया। इसके बाद पुलिस की एसओजी व जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। संयुक्त टीम ने जंगलों को पूरा दिन खंगाला, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। 
विज्ञापन


घुसपैठ की जताई जा रही आशंका
पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी कर रही है। गोलाबारी के बीच नियंत्रण रेखा के उस पार से कुछ आतंकियों के घुसपैठ करने की रिपोर्ट मिल रही हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कोई भी पुलिस या सैन्य अधिकारी नहीं कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि रात में हुई भारी गोलाबारी के दौरान घुसपैठ हुई है। खुफिया एजेंसी के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना पिछले काफी समय से सीमा पार से आतंकवादियों को घुसपैठ करवाने के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed