फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Militants attacked on army patrolling party in Haji-DarPora area of Pulwama

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने सेना पर किया ग्रेनेड अटैक

Wed, 05 Sep 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 05 Sep 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Militants attacked on army patrolling party in Haji-DarPora area of Pulwama
सुरक्षाबल
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड अटैक किया है। गनीमत ये रही कि हमले में जवान बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


पुलवामा जिले के हाजी-दरपोरा इलाके में जवानों ने ग्रेनेड अटैक किया है। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

मंगलवार को भी उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के वनहामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ टीम पर ग्रेनेड हमला करके दो जवानों और एक नागरिक को घायल कर दिया। 

एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल के अनुसार सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी संग्रामा में पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी आतंकियों ने पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। 

इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों और एक नागरिक को ग्रेनेड के छर्रे लगे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed