फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants attacked bjp leader avtaar singh house in tral jammu kashmir

J&K: हमले के वक्त घर में माताजी और बच्चे थे, भाजपा नेता अवतार सिंह बोले आतंकियों से नहीं कोई डर

Thu, 30 Aug 2018 02:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 30 Aug 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
militants attacked bjp leader avtaar singh house in tral jammu kashmir
अवतार सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता अवतार सिंह ने हमले के बाद अमर उजाला को बताया कि वह हमले के समय घर पर नहीं थे। उनकी माताजी और बच्चे उस समय घर पर थे, जो घबरा गए थे। उन्होंने बताया कि जबसे भाजपा घाटी में आई है तभी से उसके एक कार्यकर्ता बनकर विकास के एजेंडा को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


अवतार ने कहा कि अगर शराफत के साथ भी ऐसा भेदभाव होगा तो यह अच्छी बात नहीं है। हम उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमले को अंजाम दिया है वह लोग कश्मीर का नुकसान कर रहे हैं। उनसे गुजारिश करता हूं कि शराफत के साथ छेड़ना अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन


लोकल बॉडी चुनावों पर हिज्ब की धमकी को लेकर उन्होंने कहा कि हम ऐसी कायराना हरकतों से डरने वाले नहीं। हमें लोगों तक अपने एजेंडे को ले जाना है और हम चुनावों में भाग लेंगे। हमने एक मिशन शुरू किया है और अगर इसको पूरा करने के लिए कोई शहीद भी हो जाता है उसमें हमें कोई आपत्ति नहीं। उन्होंने पार्टी और राज्यपाल से अपील की कि उनकी सुरक्षा की समीक्षा की जाए और कार्यकर्ताओं की खुशहाली के लिए सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले के बाद करीब दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की अफवाह का खंडन करते हुए पार्टी प्रवक्ता अलताफ ठाकुर ने बताया कि केवल एक युवा मोर्चा के बिलाल अहमद पर्रे ने इस्तीफा दिया है और वो भी पिछले कुछ दिनों से पार्टी के सामने कुछ नाजायज मांगें रख रहे थे जिसे पार्टी ने नहीं स्वीकार किया। इसलिए इस्तीफा दे दिया। अलताफ ने कहा कि हम ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं हैं, बल्कि इससे हमारी पार्टी और मजबूत होगी।

त्राल में भाजपा नेता के घर पर हुआ था आतंकी हमला

दक्षिणी कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने भाजपा नेता अवतार सिंह के घर पर हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। मंगलवार की रात आतंकी मोंगहामा गांव में पहुंचे और भाजपा नेता के घर पर बनी गार्ड पोस्ट पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। पुलिस के अनुसार फिलहाल अवतार सिंह अपने पैतृक घर पर नहीं रह रहे हैं। वे श्रीनगर में रहते हैं। इस वजह से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। पत्रकारों से बात करते हुए अवतार सिंह ने कहा कि वे विकास के एजेंडे से पीछे हटने वाले नहीं है। कभी भी देश विरोधी तथा स्थानीय लोगों के खिलाफ काम नहीं किया। इसलिए वे इस प्रकार की हरकतों से डरने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed