फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants attack on bjp leaders house gulzar ahmed and court premises in pulwama jammu kashmir

J&K: पुलवामा में भाजपा नेता के घर और कोर्ट परिसर में आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में भागे आतंकी

Mon, 23 Jul 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 23 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
militants attack on bjp leaders house gulzar ahmed and court premises in pulwama jammu kashmir
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने रविवार की देर शाम भाजपा नेता के आवास पर हमला कर दिया। पुलवामा जिला महासचिव गुलजार अहमद के प्रीछू स्थित आवास पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। अचानक हुई गोलीबारी पर भाजपा नेता के पीएसओ ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद आतंकी भाग निकले। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। इसके बाद आस-पास के इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन


एक अन्य घटना में दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा कोर्ट परिसर में भी आतंकियों ने रविवार की देर शाम हमला किया। पुलिस पोस्ट पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई। वहां तैनात संतरी ने जवाबी कार्रवाई की तो आतंकी भाग निकले। हालांकि, इसमें भी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन


लोलाब में आतंकियों से मुठभेड़
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब में रविवार को आतंकियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। 28 राष्ट्रीय राइफल्स व एसओजी की ओर से इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। इसी दौरान छिपे आतंकियों ने फायरिंग की। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की तो मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि, इसमें किसी आतंकी के मारे जाने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed