{"_id":"5d7bc61b8ebc3e93b31a5cd4","slug":"militants-arrested-in-lakhanpur-kathua-jammu-kashmir-send-for-seven-days-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनपुर में पकड़े तीनों आतंकी सात दिन की पुलिस रिमांड पर, बड़ी आतंकी साजिश का हो सकता है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनपुर में पकड़े तीनों आतंकी सात दिन की पुलिस रिमांड पर, बड़ी आतंकी साजिश का हो सकता है खुलासा
Fri, 13 Sep 2019 10:08 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
कठुआ में पकड़े गए आतंकी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर को दहलाने की साजिश रचने वाले तीनों जैश आतंकियों को शुक्रवार को सात दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। तीनों को वीरवार को लखनपुर में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
आतंकी हथियारों के साथ एक ट्रक पर सवार होकर पंजाब की तरफ से राज्य में घुसे थे। तीनों आतंकी उबैद-उल-इस्लाम निवासी अघलार कंडी (राजपोरा-पुलवामा), जहांगीर अहमद पारे निवासी पाखरपोरा (चरार-ए-शरीफ, बडगाम) और सबील अहमद बाबा निवासी अघगार कंडी (राजपोरा-पुलवामा) के रहने वाले हैं।
पुलिस के आला अफसरों के अनुसार, पुलिस आतंकियों से हर पहलू पर पूछताछ कर रही है। वह यह जानना चाह रही है कि इनकी योजना क्या थी। ये हथियार उन्हें कहां से मिले और आतंकियों को कहां तक जाना था। बरामद हथियारों को वास्तव में कहां से ट्रक लोड किया गया था और वह संपर्क सूत्र कौन थे जिन्होंने दहशतगर्दों को हथियार मुहैया कराए थे। हालांकि संवेदनशील मामला होने के कारण पुलिस का कोई भी अधिकारी मामले पर फिलहाल सावजनिक रूप से कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
ये हथियार हुए थे बरामद
तीनों आतंकियों से जो हथियार बरामद किए गए उनमें चार एके- 56, दो एके-47 राइफल के साथ-साथ छह मैगजीन और 180 कारतूस शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस ने तीनों आतंकियों से 11 हजार रुपये भी बरामद किए।
जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाई गई
लखनपुर में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद कई इलाकों में दूसरे दिन भी हाई अलर्ट रहा। हाईवे पर जहां ज्यादातर पुलिस के नाके हुआ करते हैं, वहां सेना, बीएसएफ के जवान भी गश्त करते दिखे। पुलिस ने सख्ती पहले से बढ़ा दी है। इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों से आने वाले संपर्क मार्गों पर भी यहां से गुजरने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों की आवाजाही भी पहले से बढ़ी है।