आतंकी के जनाजे में चली गोलियों से फैली सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर से एक बार फिर चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस बार जो वीडियो सामने आया है वह तीन दिन पहले का है और पुलवामा जिले के नैना भटपुरा गांव में लिया गया है। बीते बुधवार को नैना भटपुरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों से साथ इसी बुधवार को भीषण मुठभेड़ हुई थी।
इसमें सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी शब्बीर अहमद भट (20) को मार गिराया था। वह स्थानीय आतंकी था। इस आतंकी के जनाजे में लोगों का हुजूम देखने को मिला था और यह वीडियो इसी दौरान का है।
आतंकी के जनाजे का वीडियो अमर उजाला के हाथ लगा है। माना जा रहा है कि उसके दो साथी फरार हो गए थे जो जनाजे में शामिल हुए। उन्होंने हवाई फायरिंग कर अफरातफरी फैला दी। इसी दौरान आतंकी के शव के पास एके-47 राइफल भी रख दी गई। वहां मौजूद लोगों ने भारत विरोधी नारेबाजी भी की
आगे की स्लाइड में देखें गोलीबारी का वीडियो
इस वीडियो के सामने आने के बाद राज्य पुलिस के साउथ रेंज के डीआईजी नितीश कुमार ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में इस पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं।
अगर इस वीडियो को वास्तव में नैना भटपुरा इलाके में शूट किया गया है तो वहां आतंकियों की आवाजाही सुगम बनाने वालों पर कानून कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।
उल्लेखनीय बात यह है कि वर्ष 2015 में मारे गए लश्कर-ए-तोइबा के कमांडर अबू कासिम के जिनाज़े में लोगों की भारी भागीदारी से घाटी में सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय बन गई थी जिसको लेकर कश्मीर रेंज के आईजीपी ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी।
बैठक में मुठभेड़ों के दौरान मारे जाने वाले गैर स्थानीय आतंकवादियों के शव स्थानीय औकाफ कमेटियों व् स्थानीय लोगों को दफनाने के लिए सौंपने के सामान्य तौर तरीके से दूरी अपनाने का फैसला किया है। लेकिन अब स्थानीय आतंकियों के जनाज़े में भी लोगों की भारी भागीदारी से घाटी में सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता बढ़ती दिख रही है।
वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें