{"_id":"5ceb09d2bdec22078c36fe1b","slug":"militant-zakir-musa-last-video-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाकिर मूसा ने जिंदगीभर आतंक फैलाया, अंतिम वक्त पर सहानुभूति बटोरने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाकिर मूसा ने जिंदगीभर आतंक फैलाया, अंतिम वक्त पर सहानुभूति बटोरने की कोशिश
Tue, 28 May 2019 08:26 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 28 May 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
जाकिर मूसा
- फोटो : फाइल
आतंकी संगठन अंसार गज्वातुल हिंद प्रमुख जाकिर राशिद भट्ट उर्फ जाकिर मूसा ने जिंदगीभर तो आतंक फैलाया, वहीं अंतिम पलों में सहानुभूति बटोरने की कोशिश भी की। इसका खुलासा हुआ, उसकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए उसके अंतिम वीडियो से। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुठभेड़ के दौरान का है। इसमें वह लोगों से कह रहा है कि उसके लिए दुआ करें, ताकि उसके गुनाह माफ हो सकें। वह यह भी कह रहा है कि कश्मीर समस्या का हल हड़ताल में नहीं है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार जाकिर वीडियो में रुखसती मांगते हुए कह रहा है कि उसे दुआ में याद रखिए। चलिए बैठिए रब के हवाले अपनी दुआओं में याद रखिए। आज यौम-ए-बद्र (जंग-ए-बद्र) था। मेरे गुनाहों के मगफि रत के लिए दुआ करिए।
विज्ञापन
अपनी दुआओं में याद रखिएगा और बाकी साथियों की पूरी मदद करिएगा। उनका साथ दीजिए और अपना ख्याल रखिए। मगर यह पैगाम सभी तक पहुंचाइएगा खास कर अपने कौम को कि कश्मीर में यह हड़ताल फिजूल हैं। गौरतलब है कि बीती 23 मई को जाकिर मूसा को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। उस पर 12 लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन