{"_id":"ecbe0eee50897dc2ef68f4cec8b2655a","slug":"militant-was-killed-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदीपोरा मुठभेड़: सेना ने मार गिराए तीन आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदीपोरा मुठभेड़: सेना ने मार गिराए तीन आतंकी
Updated Thu, 04 Feb 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में वीरवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
जानकारी के मुताबिक जिले के हाजिन इलाके के खोसा मोहल्ला में वीरवार की सुबह तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलते ही सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान छेड़ दिया।
तलाशी अभियान के दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद करीब 10 बजे भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।

मारे गए आतंकियों के शव बरामद
इस दौरान दोनों ओर से देर तक फायरिंग होती रही। बाद में काफी देर तक फायरिंग रुकी रही। लेकिन, दोपहर के समय एक बार फिर से भीषण मुठभेड़ शुरू हुई।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के नार्थ रेंज के डीआईजी गरीब दास ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसके साथ ही आतंकियों के पास भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है।
सुरक्षा बलों द्वारा आपरेशन खत्म कर दिया गया है लेकिन पूरे इलाके में सर्च आपरेशन अभी भी जारी है। इसे सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।