{"_id":"20483d1843236797b71d0e8ae36ae2b8","slug":"militant-killed-in-kupwara-infiltration-bid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, घुसपैठिया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, घुसपैठिया ढेर
एजेंसी/ श्रीनगर
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे मच्छेल सेक्टर में शनिवार को सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम बना दिया। शनिवार सुबह पीओके से तीन से पांच आतंकियों के एक दल ने एलओसी पार कर भरतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। पर सेना के सतर्क जवानों ने एलओसी पार संदिग्ध मूवमेंट दर्ज की और भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहे आतंकियों को ललकारा।
विज्ञापन
इस पर आतंकियों के दल ने जवानों पर फायरिंग कर दी। भीषण मुठभेड़ के दौरान सेना ने एक घुसपैठिये को मार गिराया। सेना की ओर से एक आतंकी के मारे जाने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है। मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ स्थल से एक एके 47, एके मैगजीन और एके 47 के कई राउंड भी बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि सैन्य कार्रवाई के बाद दल के बाकी आतंकी पीओके की ओर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक मुठभेड़ के बाद सेना की ओर से इलाके में सर्च आपरेशन भी चलाया गया। एलओसी पार से घुसपैठ की कोशिशों में तेजी आने के इनपुट मिलने के बाद से सेना की ओर से सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत बनाया गया है। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक मारे गए आतंकी पहचान नहीं हो पाई है। इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने के चलते देर शाम तक आपरेशन जारी था।
विज्ञापन
अरनिया में पाकिस्तानी रेंजरों ने की फायरिंग
अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सेक्टर में शनिवार सुबह सीमा से सटे इलाके में सफाई कर रहे बीएसएफ के जवानों पर पाकिस्तानी रेंजरों ने कुछ राउंड फायरिंग की। हालांकि, बीएसएफ की ओर से इस बार संयम बरता गया और जवाबी कार्रवाई नहीं की गई। बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक सीमा पार से दो से तीन राउंड फायर किए गए और उसके बाद फायरिंग बंद हो गई।